लखनऊ, जनवरी 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया चल रही है। एसआईआर के बीच लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नीरज बोरा के बयान पर नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक ने कहा कि वोट कट रहे हैं तो उतना ही बढ़ भी रहे हैं। अभी मैंने हफ्ते भर में ही 18 हजार वोट बढ़वाने का काम किया। भाजपा विधायक नीरज बोरा के इस बयान पर सपा मीडिया सेल ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। नीरज बोरा के बयान का वीडियो एक्स पर पोस्ट कर सपा ने लिखा कि भाजपा विधायक की स्वीकारोक्ति कि एक हफ्ते में इन्होंने 18 हजार से अधिक वोट बढ़वा लिए यह चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को और सशंकित एवं एसआईआर कार्य में बेईमानी को दर्शा रहा है। चुनाव आयोग निष्पक्ष नही हैं और भाजपा व भाजपाइयों के इशारों पर फर्जी व...