बुलंदशहर, मई 20 -- क्षेत्र के ग्राम नंगला आलमपुर में रविवार को लॉ कॉलेज का उद्घाटन करने आए पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के सामने स्याना विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग विधायक पर विकास के नाम पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर बने लॉ कॉलेज का शुभारंभ करने पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया आए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने विधायक के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। उधर, विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि केवल एक व्यक्ति जो संभवत: बाहरी है उसने कुछ कहा है। वीडियो में उसका चेहरा भी नहीं दिखाई दे रहा है। वीडियो किसी ने साजिश के तहत वायरल किया है।

हिंदी हिन्दुस्त...