लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की नाराज़गी को लेकर सत्ता पक्ष को घेरा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की हार की हताशा सड़क से लेकर सदन तक पहुंच गई है। अब देखते हैं, कौन किसको अवमानना का नोटिस देता है। अखिलेश ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि पहले भाजपा के ही विधायक ने भाजपाई मंत्री के साथ सड़क पर सरेआम अभद्रता की, अब फिर भाजपाई विधायक के दुर्व्यवहार के कारण भाजपाई सभापति महोदय सदन में रुष्ट हो गये। जनता पूछ रही है, अगला चुनाव भाजपाई आपस में लड़ेंगे क्या? अखिलेश ने यह भी कहा कि अब क्या बुलडोजर की जगह ब्रम्होस भेजेंगे। सपा प्रमुख ने सड़क जाम को लेकर कहा कि दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, 'उल्टी गणितवालों' से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.