रांची, अप्रैल 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा है कि भाजपा के रांची विधायक सीपी सिंह द्वारा जानबूझकर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया गया है। उनका बयान शांति सद्भाव, भाईचारगी और एकता में विश्वास रखने वालों के खिलाफ है। यह आहत करने वाला है। भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह इस बयान का समर्थन करती हैं या नहीं। अगर इस बयान का समर्थन नहीं करते हैं तो सीपी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेता शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे है। उन्होंने पूछा है कि भाजपा अपने नेता शाहनवाज हुसैन, मुख्तार अब्बास नकवी, जफर इस्लाम, राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान जैसे लोगों को भी क्या जिहादी समझती है। इसी तरह जिन मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानीयों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दी,...