नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने भाजपा विधायकों पर नेता प्रतिपक्ष आतिशी के वीडियो को एडिट करके प्रसारित करने का आरोप लगाया है। गुरु तेग बहादुर के नाम का इस्तेमाल करके फर्जी वीडियो प्रसारित करने को लेकर दिल्ली विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष मुकेश अहलावत ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उन्होंने वीडियो प्रसारित करने वाले मंत्री कपिल मिश्रा समेत अन्य विधायकों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के प्रदूषण पर सदन में चर्चा से बचने के लिए विधानसभा सत्र को बाधित किया और नेता प्रतिपक्ष आतिशी को बदनाम करने के लिए गुरु तेग बहादुर के नाम का दुरुपयोग कर एडिटेड वीडियो प्रसारित किया। आम आदमी पार्टी वीडियो प्रसारित करने वाले मंत्री कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द करने, इस वीडियो रीट्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.