भागलपुर, जनवरी 14 -- सती बिहुला की धरती नवगछिया में मदरौनी चौक पर भारतीय जनता पार्टी नवगछिया नगर की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी एवं उत्साह के साथ अभिनंदन किया। उक्त अवसर पर कंबल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अनिल यादव, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री मुरारी चिरानीया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, गुलाबी रंजीत झा, गौरव सिंह, बिक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा विचारधारा-आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता सबसे बड़ी शक्ति हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.