रांची, फरवरी 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से दिए गए बयान और पेश किए गए मोशन को लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया है। भाजपा सरकार लोकतांत्रिक बहस से डरती है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब भाजपा ने राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश की हो। इससे पहले भी उन्हें गलत तरीके से बर्खास्त किया गया था, लेकिन देश की न्यायपालिका ने सच्चाई के साथ खड़े होकर उनकी सदस्यता बहाल की। यह साबित करता है कि सच को कितनी भी साजिशों से दबाया जाए, अंततः जीत संविधान और न्याय की ही होती है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां रेप, मर्डर और मानवाधिकार हनन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.