मुंगेर, फरवरी 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। 25 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 130 वां एपिसोड में पूरे बिहार से 230 मंडल अध्यक्ष को कार्यक्रम में जुड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पटना स्थित मुख्य कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कर हवेली खड़गपुर नगर भाजपा अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सम्मानित किया। गौरतलब है कि मुंगेर जिला से मात्र 04 मंडल अध्यक्ष को ही पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 230 वां एपिसोड को प्रत्येक वार्ड में देखे जाने के उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित किया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र से एकमात्र हवेली खड़गपुर नगर मंडल के अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी को ही यह उपलब्धि और सम्मान प्राप्त हुआ है। तारापुर विधानसभा क्षेत्र से डिप्टी सीए...