रामगढ़, दिसम्बर 18 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ भाजपा का नया जिलाध्यक्ष कौन होगा, यह एक सप्ताह में फाइनल होना है। इसे लेकर गुरुवार को हथमारा स्थित जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण रायशुमारी बैठक हुई। यह रायशुमारी की प्रक्रिया सुबह 10:30 से लगभग 5 घंटे तक चली। जिसमें पार्टी के विभिन्न स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश संगठन चुनाव पर्यवेक्षक उषा पांडेय, जिला चुनाव पदाधिकारी सरोज सिंह और सुनील साहू बारी-बारी से बंद कमरे में कार्यकर्ताओं का मन टटोला। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार इस रायशुमारी में जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम लिखकर लिफाफे में बंद कर दिए गए। जल्द ही भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। - रायशुमारी के दौरान नेताओं में दिखा उत्साह भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारि...