मुंगेर, फरवरी 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा, मुंगेर की ओर से केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन तारापुर स्थित एक रेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौतम राज ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अरुण कुमार पोद्दार,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकू मेहता,क्षेत्रीय प्रभारी बांका निशांत कुमार सहित शंभु केसरी, शुभु शरण चौधरी, चंदन शर्मा, संतोष पोद्दार एवं दीपक साह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जिलाध्यक्ष गौतम राज ने कहा कि बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह बजट हर वर्ग, विशेषकर युवाओं को सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि इस बजट ...