बाराबंकी, मई 26 -- रामसनेहीघाट। थाना क्षेत्र के शुक्लनपुरवा मजरे उमरापुर गांव में रविवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल मंत्री का शव घर के बाहर छप्पर के नीचे फंदे से लटका मिला। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चाचा ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दस दिन पहले हुई थी शादी: रामसनेहीघाट थाना के शुक्लनपुरवा मजरे उमरापुर तालुक गांव निवासी सत्यम मिश्र (25) भाजपा के युवा मोर्चा मंडल मंत्री थे। करीब 10 दिन पहले ही 14 मई को उसका विवाह सिरौली गौसपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। रविवार की सुबह सत्यम का शव उसके घर के सामने ही छप्पर के नीचे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने सुबह सत्यम का शव देखा तो चीख पड़े। मौके पर ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.