बक्सर, जुलाई 23 -- बक्सर। आगामी विधानसभा को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा ने भी बदलाव किया है। भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय को बनाया गाय है। वहीं महिला मोर्चा की कमान कंचन जायसवाल को सौंपी गई है। किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राय, अति पिछड़ा मोर्चा का जिलाध्यक्ष चौगाई निवासी नंदलाल पंडित, अनुसूचित जाति मोर्चा की कमान रामाश्रय राम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष अमर गोंड व अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष हामिद खान को बनाया गया है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दिलिप जायसवाल, संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश वर्मा के निर्देश पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि भाजपा सभी वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.