कटिहार, जुलाई 18 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी ने युवा, महिला, किसान, अल्पसंख्यक सहित पार्टी के अन्य मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है l भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि गौरव कश्यप को भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है l प्रियंका सिंह महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनोनीत की गयी हैं l नरेश मण्डल को किसान मोर्चा, गौतम महतो को अति पिछड़ा मोर्चा, राजेन्द्र रजक को अनुसूचित जाति मोर्चा, अजीत मुण्डा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष तथा मोहम्मद इफ्तिखार को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है l नए मोर्चा अध्यक्षों को पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक अग्रवाल, भाजपा नेत्री सीमा झा, रंजना झा, शोभा जायसवाल, बबन झा आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...