पटना, सितम्बर 8 -- भाजपा युवा मोर्चा का राज्य के 14 जिलों में क्षेत्रीय युवा सम्मेलन होगा। इसका शुभारंभ 10 सितंबर को गोपालगंज से होगा। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या मुख्य अतिथि होंगे। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने सोमवार को पार्टी दफ्तर में मीडिया को बताया कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, सांसद अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज, डॉ. संजय जायसवाल, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन आदि नेतागण विभिन्न जिलों में आयोजित सम्मेलन में भाग लेंगे। वहीं, भाजयुमो नमो युवा रन का भी आयोजन करेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को पटना...