हजारीबाग, मार्च 22 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुटुमसुकरी गांव निवासी रितेश कुमार सिन्हा (उम्र 30 वर्ष ) पिता रंजन प्रसाद अधिवक्ता का निधन शुक्रवार को इलाज के क्रम में हुआ। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसका इलाज कोलकाता से चल रहा था। गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया। जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। रितेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल सिन्हा के छोटा भाई थे। वह सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। धर्म और सामाजिक कार्यों में इनकी अहम भूमिका होने के कारण समाज में अलग पहचान थी। अपने पीछे 9 माह की बेटी और भरा पूरा परिवार को छोड़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...