पटना, जून 27 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता राज्यभर में यादव समाज के सभी घरों में जाकर बताएंगे कि उनके सच्चे हितैषी भाजपा ही है। कार्यकर्ता यह भी बताएंगे कि अगर यादव समाज को किसी पार्टी ने सम्मान दिया है तो वह भाजपा है। प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान जहानाबाद निवासी राजद नेता डॉ. अजीत यादव ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. जायसवाल ने कहा कि डॉ. यादव की शाहाबाद और मगध की धरती पर समाजसेवी के रूप में बड़ी पहचान है। ऐसे वरिष्ठ नेता राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए, यह बड़ी प्रसन्नता की बात है। उन्होंने दावा किया कि आज भाजपा में यादव समाज के सबसे अधिक विधायक और सांसद हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसा माहौल बनाते हैं कि यादव समाज पर उनका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.