रुद्रपुर, दिसम्बर 12 -- रुद्रपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति और सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के बाद ऊधम सिंह नगर जिले के मोर्चा अध्यक्षों घोषणा की है। विपिन गहलोत को युवा मोर्चा, विनीता सक्सैना को महिला मोर्चा, राजेश बजाज को किसान मोर्चा, रवि रस्तोगी को अन्य पिछला वर्ग मोर्चा, राजेश कोली को अनुसूचित जाति मोर्चा, पुष्पेन्द्र राणा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और हारुन मलिक को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...