दरभंगा, मार्च 11 -- दरभंगा। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को एक दिवसीय यात्रा पर दरभंगा पहुंचे। यहां उन्होंने परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान बाबा बागेश्वर के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई बाबा देश नहीं चलाते हैं। देश में लोकतंत्र है, वह जो चाहे बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश का कानून संसद में बनता है, किसी बाबा के दरबार में नहीं बनता। अगर भाजपा उनके बयान का समर्थन कर रही है तो मोदी और अमित शाह क्यों बोलते हैं कि हम संविधान से बंधे हुए हैं? अगर भाजपा में दम है तो संसद में कह दे कि हम हिन्दू राष्ट्र लागू करेंगे। उसे इसके लिए संसद में कानून लाना चाहिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जनता ने दिखा दिया कि संविधान बदलने का अधिकार किसी को नहीं है। एक अन्य सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.