कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में देश पहले पार्टी को दूसरे स्थान पर रखने का सिद्धांत है। राम नवमी पर पार्टी कार्यालय में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी ने राम मंदिर का वादा किया तो पूरा किया। धारा 370 खत्म करने का वादा किया तो पूरा किया। भाजपा जो कहती है वह करती है। यही वजह है कि हमारी राज्यों में सरकारें लगातार रिपीट हो रही हैं। उत्तराखंड, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में बार-बार जनता का विश्वास हम पर बना हुआ है। इस बार दिल्ली में भी हमारी सरकार आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा में देश को पहले और पार्टी को दूसरे स्थान पर रखने का सिद्धांत है। इससे पहले राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.