विकासनगर, मार्च 18 -- भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष मीता सिंह का विकासनगर ग्रामीण मंडल की ओर से बाड़वाला में स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, जिसमें सामान्य कार्यकर्ता को भी सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सहकारी समिति और पंचायत चुनाव की तैयारी करनी होगी। पंचायत चुनावों में इस बार भाजपा को 80 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करना है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, नारायण ठाकुर, दुग्ध संघ देहरादून के अध्यक्ष भूमि मंढोतरा, हरि थापा, गोपाल सिंह, आशा चौहान, सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.