सोनभद्र, मार्च 18 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित हवाईपट्टी चौराहे पर मंगलवार को सैकड़ों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता पुन: निर्वाचित हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का स्वागत किया। इस दौरान हवाई पट्टी चौराहे से गुरुद्वारा मोड तक रेला एक जुलूस में तब्दील हो गया। जलूस गुरुद्वारा मोड़ स्थित शादी घर में पहुंच एक सभा मे तब्दील हो गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझे दोबारा सोनभद्र जिले का कमान सौपा है। उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरी नहीं आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें आम कार्यकर्ता भी बडे़ पद पर आसीन हो सकता है। वह जिलाध्यक्ष, विधायक और सांसद बन सकता है। उन्होंने कहा आने वाले चुनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.