लखनऊ, नवम्बर 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। बिहार चुनाव में मिली प्रचंड जीत ने यूपी भाजपा का उत्साह भी बढ़ा दिया है। यह उत्साह पार्टी के राज्य मुख्यालय पर देखने को मिला। बिहार विधानसभा चुनाव में राजग गठबंधन को मिली प्रचंड जीत के बाद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर धूमधाम से जश्न मनाया गया। पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने भव्य विजयोत्सव आयोजित किया। इस मौके पर मिष्ठान वितरण के साथ ही आतिशबाजी भी की गई। बिहार चुनाव में राजग गठबंधन की जीत के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए उन्होंने अपनी खुशी का इज़हार किया। जीत की उमंग में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर "बिहार में विजय" की शुभकामनाएं दीं। भाजपा...