जमशेदपुर, जनवरी 12 -- पोटका/ जमशेदपुर। कोवाली थाना क्षेत्र के सूदूर ढेंगाम हाट से रविवार शाम रांगामाटिया केंदुआ प्रतिमा सरदार के चार माह के बच्चे की चोरी कर लो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष झूमा रानी मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने झूमा के पास से बच्चे को भी बरामद कर लिया है। बता दे कि प्रतिमा अपने चार माह के बच्चे को अपनी बेटी को सौंपकर बाजार कर रही थी। इस दौरान वह थोड़ी दूर चली गई। इसी बीच एक अज्ञात महिला प्रतिमा के बेटी के पास पहुंची और उससे बातें करने लगी। महिला ने प्रतिमा की बेटी को झांसे में लिया और उसे यह कहते हुए 20 रुपये दिए कि वह अपने लिए कुछ खाने का सामान ले ले तब तक वह बच्चे को देखती है। प्रतिमा की बेटी ने 20 रुपये लिए और अपने चार माह के भाई को महिला के हवाले कर पास के...