घाटशिला, अगस्त 10 -- बहरागोड़ा। शनिवार को पावन रक्षा बंधन पर्व के शुभ अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल की नेतृत्व में बडशोल थाना में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़, जिला आईटी सेल प्रमुख अर्चना दास एवं प्रहल्लाद घोष समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने थाना प्रभारी चंदन कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों एवं समस्त पुलिस जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति आभार एवं भाईचारे का संदेश दिया। यह आयोजन न केवल रक्षा बंधन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक बना बल्कि समाज में सुरक्षा एवं सौहार्द का भी सशक्त संदेश प्रसारित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.