सहारनपुर, जनवरी 14 -- बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के महानगर महिला मोर्चा द्वारा नए वोटर अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल स्तर पर कैंप आयोजित कर फॉर्म भरवाए गए। महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कैंप का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई द्वारा किया गया। आरती शर्मा ने उपस्थित लोगों को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से जल्द से जल्द एसआईआर फॉर्म भरने की अपील की। कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। वहीं महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने भी अपने विचार रखते हुए लोगों को एसआईआर के प्रति जागरूक किया और फॉर्म भरने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र ना...