शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- एआई समिट के दौरान कांग्रेस पार्टी के अर्धनग्न प्रदर्शन से नाराज भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। मंगलवार को हाईवे भक्सी तिराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलामंत्री चंद्रकांता त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। चंद्रकांता त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा की नीति और कार्यशैली देश हित में रहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी केवल पार्टी को बदनाम करने में लगी रहती है। इस दौरान गायत्री श्रीवास्तव, मीना शर्मा, माया देवी आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.