मोतिहारी, अगस्त 19 -- मोतिहारी। भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नीता शर्मा को बनाया गया है। इनके जिलाध्यक्ष बनने पर कई नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ने सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को बधाई दी है। नीता शर्मा को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष पवन राज, मंत्री कृष्णनंदन पासवान, विधायक प्रमोद कुमार, सुनील मणि तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्रा, पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू पासवान सहित कई नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...