रुद्रपुर, फरवरी 12 -- किच्छा, संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट चौहान ने कहा कि भाजपा महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को राजीव गांधी कम्युनिटी हॉल में भाजपा महिला मोर्चा ने 'विकसित भारत बजट' विषय पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि रुचि भट्ट चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट की विशेषताओं को महिला मोर्चा प्रदेशभर में महिलाओं तक पहुंचा रहा है। प्रत्येक जिले में एक संवाद और दो चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। भाजपा महि...