रुडकी, अप्रैल 13 -- रविवार को भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर प्रदेश संयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ सौरभ भूषण शर्मा के नेतृत्व में बूथ संख्या 54 पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बूथ संख्या 56 में बाल विकास परियोजना कार्यालय का भ्रमण किया गया। जबकि बूथ संख्या 58 पर जगदीश, सुरेंद्र वर्मा, अजय गोयल को उनके निवास पर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद भगवानपुर व खानपुर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा ने सबको साथ लेकर सभी का विकास किया है। सरकार पार्टी में महिलाओं को अधिक सम्मान और संगठन में भागीदारी दे रही है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा हाथ में लेकर बूथ की गलियों में केंद्रीय व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.