देहरादून, जून 19 -- भाजपा महानगर देहरादून 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दून शहर के सभी 5 विधानसभाओं के 17 मंडलों में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करेगा। योग दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा और वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा पिछले 10 दिन से लगातार मंडल स्तर पर 21 जून को योग दिवस की तैयारी कर रही है। संगठन स्तर पर सभी मंडलों में मंडल संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं। जिनकी देखरेख में मंडल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग कार्यक्रम में सभी सांसद, विधायक, मेयर, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पार्षद एवं दायित्वधारी प्रतिभाग करेंगे। जिला संयोजक रतन सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार स्वामी विवेकानंद मंडल में, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल रायपुर मंडल, टिहरी सांसद महारानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.