प्रयागराज, जून 9 -- जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने शहर उत्तरी विधानसभा की विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस और भारद्वाज मंडल की टीम सोमवार को घोषित कर दी। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पदाधिकारियों की सूची जारी की। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अध्यक्ष के अलावा छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री और एक कोषाध्यक्ष पद का मनोनयन किया गया है। विश्वविद्यालय मंडल में उपाध्यक्ष रमेश शुक्ला, अभिषेक सिंह, मणिन्दर श्रीवास्तव, यादवेंद्र दत्त मिश्रा, विशाल कुशवाहा व वंदना दीक्षित, महामंत्री अभिमोख गुप्ता व अभेन्द्र तिवारी, मंत्री कुलदीप कौशल, देवेंद्र यादव, कृष्णा चौधरी, विनोद कुमार, मृदुला पांडे व लल्लू सोनकर, जबकि सुनीता श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बनाई गई हैं। सिविल ल...