आगरा, जून 28 -- भारतीय जनता पार्टी महानगर संगठन ने शनिवार को मंडल कार्यकारिणियों का गठन कर दिया। कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया कई दिनों से चल रही थी, लेकिन कार्यकारिणियों का ऐलान नहीं हो पा रहा था। आगरा महानगर में भाजपा के 22 मंडल हैं। मंडल अध्यक्षों का चुनाव करीब तीन महीने पहले हो गया था, लेकिन कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पा रहा था। पिछले दिनों ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया की गई थी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मंडल की कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए आवेदन किया था। भाजपा के एक मंडल में 65 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई जाती है। इसमें 15 पदाधिकारी होते हैं। शेष कार्यकारिणी के सदस्य हैं। भाजपा संगठन ने कार्यकारिणी के गठन में जातिगत समीकरणों को साधा है। मंडल के जातिगत समीकरण के आधार पर पदाधिकारी और सदस्य बनाए गए हैं...