अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में अटल स्मृति सम्मेलन में भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा के गनर से हाथापाई के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के महानगर खेमे की अंतर्कलह सामने आई थी। इसे लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा के गनर सिपाही अनूप की ओर से तहरीर दी गई। इसमें कहा है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा महानगर अध्यक्ष के साथ अभद्रता व धक्कामुक्की की जा रही थी। जब उन्होंने बीच में आकर रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई करते हुए धक्कामुक्की व अभद्रता कर दी। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि अज्ञात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.