पाकुड़, मई 29 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक की गयी। इस बैठक में पुण्यशलोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले संगोष्ठी की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकमाता और पुण्यश्लोक की उपाधि से सम्मानित न्यायप्रिय शासिका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को शाम 04 बजे अपर्णा मार्केट कॉम्प्लेक्स में जिला संगोष्ठी का आयोजन की जाएगी। इस कार्यक्रम में महगामा के पूर्व विधायक अशोक भगत बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को न्यायप्रियता की मिसाल दी जाती है। उन्होंने अपने पुत्र को भी अन्यायपूर्ण आचरण के लिए दंडित किया। अहिल्याबाई होलकर की विरासत आज भी जीवित है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.