हल्द्वानी, जनवरी 11 -- हल्द्वानी। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य सतीश नैनवाल ने भाजपा संगठन के कांग्रेस नेताओं के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करने पर कटाक्ष किया। रविवार को प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी सरकार के मंत्रियों व उनके परिजनों के लिए हवन करना चाहिए, जो महिलाओं की कीमत 20-25 हजार लगा रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीन वर्ष बाद सीबीआई जांच की घोषणा जनदबाव में हुई, जबकि 2022 में तत्काल जांच होती तो आंदोलन की नौबत न आती। पूर्व विधायक की पत्नी ने भी भाजपा की पोल खोली है। पिछले 9 वर्षों में जनविरोधी फैसलों के लिए भाजपा संगठन को सरकार के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...