मुरादाबाद, मई 13 -- भाजपा मंडल कार्यसमिति के चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। 13 से 15 मई के बीच मंडल कार्यसमिति एवं शक्तिकेंद्र के गठन होंगे। अनुमोदन के लिए महानगर अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की सहमति होगी। इसके बाद मंडल कार्यसमिति एवं शक्तिकेंद्र संयोजक की घोषणा की जाएगी। मंडल स्तर पर एक मीडिया प्रभारी एक आईटी सेल संयोजक एक सोशल मीडिया संयोजक बनाना है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि मंडल कार्यसमिति में छह उपाध्यक्ष दो महामंत्री 6 मंत्री एक कोषाध्यक्ष बनाया जाएगा। पदाधिकारी में काम से कम 50 प्रतिशत महिलाएं, अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्ग को शामिल करना है। मंडल में चालीस प्रतिशत सदस्य नए पदाधिकारी नियुक्त किए जाएं। मंडल पदाधिकारियों में पांच महिलाएं, चार अनुसूचित जाति जनजाति के सदस्य अनिवार्य हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.