विकासनगर, मई 17 -- भारतीय जनता पार्टी विकासनगर शहर मंडल कार्यकारिणी का शनिवार को विस्तार किया गया। मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग ने बताया कि विस्तारित कार्यकारिणी में अनुपमा टॉक, किरण चंद, रोहित रोहिला और मनीष रावत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आदित्य वर्मा और सचिन बंसल को मंडल महामंत्री का दायित्व दिया गया है। राकेश जायसवाल, संगीता पैन्यूली, प्रभात ठाकुर, दीपक जैन मंडल मंत्री, गगन सेठी को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि गौरव लोधा कार्यालय मंत्री, आशीष अंतल मीडिया संयोजक, एकांत महावर आईटी संयोजक, मुकेश वर्मा को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...