रुद्रपुर, मई 14 -- खटीमा। ब्लॉक सभागार में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह हुआ। इसमें कंजाबाग व झनकट मंडल की भाजपा कार्यकारिणी का फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत सम्मान किया गया। यहां पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, कंजाबाग मंडल के अध्यक्ष महेश राणा व झनकट मंडल के अध्यक्ष बलदेव सिंह, किशोर जोशी, हरीश जोशी, अंजू देवी, किशन बिष्ट तथा रमेश जोशी सहित दोनों मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...