लखनऊ, दिसम्बर 15 -- सरोजनीनगर में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा की कार में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। पिछला शीशा तोड़ दिया। मांस के टुकड़े फेंककर चले गए। यह आरोप लगाते हुए उन्होंने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि मौके पर निरीक्षण में मांस फेंके जाने की पुष्टि नहीं हुई है। गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है। तफ्तीश की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। राहुल मिश्रा की घर की ओर जाने वाले सीसी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। राहुल मिश्रा बेहसा गांव के रहने वाले हैं। सरोजनीनगर मंडल दक्षिण प्रथम से मंडल उपाध्यक्ष हैं। आरोप है कि 13 दिसंबर को उनके पड़ोस में विधायक निधि से सड़क निर्माण चल रहा था। कुछ लोगों ने निर्माण कार्य में बाधा डालने की कोशिश की थी। इसपर उन्होंने लेखपाल और पुलिस को बुलाकर मामला ...