लातेहार, अप्रैल 29 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष की घोषणा होने के इंतजार में पांच भाजपाई के दावेदार हैं। मालूम हो कि करीब डेढ़ महीने पहले जब भाजपा की बैठक हुई थी तो उसमें मनोज प्रसाद, रुपाली देवी, विकास सिंह, अशोक प्रसाद और ओम प्रकाश का नाम बरवाडीह मंडल अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओ ने प्रस्तावित किया था। किसी एक पर अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी नहीं बनने से उक्त चारों नाम को भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने साथ ले गए हैं,लेकिन उनमें से किसी एक कार्यकर्ता के अध्यक्ष पर अब तक मुहर नहीं लग सकी है। इधर कार्यकर्ता सूत्रों का कहना है कि बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर मंथन चल रहा है। बहुत जल्द इसकी घोषणा होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.