गाजीपुर, नवम्बर 21 -- गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी मोड़ के पास वाजिदपुर गांव के प्रधान और भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा पर बाइक सवार तीन नकाबपोश हमलावारों ने हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का उपचार कराया। गुरुवार की देर रात पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के अनुसार वाजिदपुर गांव के प्रधान और भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा निमंत्रण पर बाइक से मरदह जा रहे थे। निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे स्थित टिकरी मोड़ पर पहले से बाइक पर मौजूद तीन नकाबपोशों ने रोक लिया। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने घायल का प्राथमिक उपचार कराया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा...