लखीसराय, मार्च 1 -- लखीसराय, हि.सं.। पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर पुस्तकालय सह उकमवि वलीपुर के मैदान में पास रहे ठाकुरबाड़ी के महंथ सह रामचंद्रपुर निवासी नवल सिंह उर्फ मौनी बाबा के द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख पति रामबिलास शर्मा पर जान मारने के मकसद से गोली चलायी गई। शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे हुई गोलीबारी की घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। मंडल अध्यक्ष ने गोलीबारी को लेकर पिपरिया थाना में महंथ के विरूद्ध केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस प्राप्त आवेदन के आलोक में जांच कर रही है। वहीं महंथ गोलीबारी के बाद फरार बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...