रुद्रपुर, फरवरी 15 -- दिनेशपुर। भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव पर्यवेक्षकों ने पदाधिकारियों से रायशुमारी की। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की। शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष अनादि रंजन मंडल के कार्यालय पर चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र सिंह ढेला, पूर्व जिला महामंत्री नैनीताल प्रदीप जनोटी व कोषाध्यक्ष काशीपुर मंडल राहुल पैगिया ने भाजपा पदाधिकारियों से रायशुमारी की। इस दौरान विश्वजीत मंडल व संजय शाह ने अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मंजीत कौर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, काबल सिंह, हिमांशु सरकार, भोला शर्मा, तिलक राज गंभीर, सुकोमल मंडल ,नारायण मंडल, रोहित मंडल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...