जौनपुर, अक्टूबर 7 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ल का राजस्व टीम के साथ विवाद का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि राजस्व टीम कानून गो सुरेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के नेवादा मुरीदपुर गांव में एक रास्ते की पैमाईश करने गयी थी। जहां ग्रामीणों ने इसकी सूचना मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ल को दे दी। मंडल अध्यक्ष ने कानून गो से पूछा कि किसके आदेश से नाप करने आये हैं। इसी बात पर विवाद बढ़ गया जहां उनकी राजस्व निरीक्षक से झड़प हो गई। इसकी वीडियो वायरल हुई। इस मामले में मंडल अध्यक्ष ने बताया कि उक्त गांव में एक रास्ते का पुराना विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। राजस्व टीम बिना किसी सक्षम अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.