वार्ता, दिसम्बर 30 -- झारखंड के लोहरदगा जिले में एक कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन करने वाले महेश कुमार सिंह ने वीबी जी राम जी पर बोलते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार से 136 करोड़ राशि न देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- भाजपा सरकार वीबी जी राम जी पारित कर देश को दुनिया के नीचले पायदान पर लाकर दर-दर का भिखारी बना देगी। क्योंकि वीबी जी राम जी-मनरेगा का नर कंकाल है।किस कार्यक्रम में बोला? दरअसल लोहरदगा में वामदल एकता मंच, अखिल भारतीय किसान कर समन्वय समिति तथा राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय ट्रेड यूनियन, ग्रामीण मजदूर सभा के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय के समक्ष भारत रत्न बाबासाहब डाॅ. भीमराव अम्बेदकर की मूर्ति के समीप एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन कर रहे...