बक्सर, अप्रैल 6 -- बोले भुवन कार्यकतार्ओं ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लहराया छह अप्रैल 1980 को ही भारतीय जनता पार्टी बनी थी बक्सर, हमारे संवाददाता। भाजपा भारत की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनवरत 35 सालों तक संघर्ष किया है। जिसका परिणाम है कि भारत के हर राज्य में भाजपा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। कुछ राज्यों में लंबे समय पार्टी सत्ता में बनी हुई है। उक्त बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहीं। कहा कि आज ही के दिन 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी बनी थी। जिसके प्रथम अध्यक्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई हुए थे। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के निर्देशानुसार पूरे जिले में भाजपा कार्यकतार्ओं ने अपने-अपने घर पर भाजपा का झंडा लहराया। इसी क्रम में अहिरौली स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ...