आगरा, फरवरी 2 -- केंद्र सरकार के बजट पर प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने पार्टी लाइन पर ही प्रतिक्रिया दी हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार केंद्र सरकार के द्वारा संसद में पेश बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजट विकासोन्मुखी होने के साथ ही आत्मनिर्भर, विकसित भारत को चिरतार्थ करेगा। सपा, बसपा व कांग्रेस नेताओं ने बजट को सपने दिखाने वाला बजट बताया है। - केंद्र सरकार का बजट विकासोन्मुखी बजट के साथ ही आत्मनिर्भर व विकसित भारत का संकल्प है। बजट में युवा, छात्र, मजदूर, किसान, कारोबारी, महिला मध्यम वर्ग सभी का ख्याल रखा गया है। बजट में हर वर्ग के लिए प्रावधान किए गए हैं। इस बजट से देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ेगी। नीरज शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा - बजट किसान नौजवान रोजगार विरोधी है। इसमें अधिकांश प्रावधान जन विरोधी है। सरकार को असहाय रोगों की ...