कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व यूपी चुनाव-2027 के मद्देनजर पार्टीजनों को व्यवहार, कार्यशैली में दक्ष करने की रणनीति बनाई है। इसके तहत जिला, मंडल और बूथस्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी। दक्षिण जिला दफ्तर में बैठक कर प्रशिक्षण का खाका तैयार किया गया है। केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिला बैठक हुई। बैठक में लखनऊ में प्रदेश कार्यशाला से लौटे भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी अपने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी। कार्यकर्ता निर्माण के लिए प्रशिक्षण एक सतत् प्रक्रिया है। कार्यकर्ताओं के विचार, व्यवहार और नेतृत्व के स्तर को ऊंचा ...