जमशेदपुर, जनवरी 3 -- भाजपा बिष्टूपुर मंडल के द्वारा सांसद विद्युत वरण महतो जी के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों के बीच शनिवार को बिष्टूपुर में 101 कंबल बांटे गये। बढ़ती ठंड को देखते हुए मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बिष्टूपुर मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष का बिष्टूपुर बाजार समिति के द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार साह, सुजीत श्रीवास्तव, पिंटू साह, बबलू नायक, कृष्ण कुमार गुप्ता, बाघा जी, सागर सोनकर, राम महानन्द, स्वामी जी और प्रमोद शाह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.