जमशेदपुर, दिसम्बर 25 -- भाजपा बिष्टुपुर मंडल के द्वारा एल रोड में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गुरुवार को मनाई गई। अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वर्गीय वाजपेई की फोटो पर पुष्पमाला और फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। साथ ही उनकी दूरदर्शी सोच को नमन किया गया। जयंती समारोह में मुख्य रूप से राजकुमार शाह, महेश्वर प्रताप सिंह, राजेश नंद, बबलू नायक, पिंटू शाह, ब्रजेश सोनकर, छोटेलाल मुखी, रोहित कुमार ,भागीरथी, अनिल कुमार, रंजन कुमार, विष्णुप्रसाद और बलवंत महतो आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...